Ghaziabad News: रास्ता संकरा करने के विरोध पर पीटा
गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। सिखेड़ा रोड पर चबूतरा बनाकर रास्ता संकरा करने का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने एसीपी मोदीनगर से गुहार लगाई है। सिखेड़ा रोड निवासी योगेंद्र ने बताया कि उसके पड़ोसी ने रास्ते में चबूतरा बनवाया है। इस कारण रास्ता संकरा हो गया है और बरसात का पानी भी भर जाता है। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। एसीपी का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.