गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद स्थित आर्य समाज वृंदावन गार्डन ने शुक्रवार को वृंदावन ग्रीन में ओमपाल शास्त्री के निर्देशन में सत्संग और यज्ञ का आयोजन किया। इसमें बिजेंद्र आर्य ने भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की समृद्धि, सुख-शांति और कल्याण की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। इस दौरान रामपाल चौहान, सुमन मिश्रा, कपूर जी, आचार्य विवेक, आदित और यश ने मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...