Ghaziabad News: राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण
गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंदंशेखर त्यागी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में विभाग की एआरओ स्वेज पंवार ने मोदीनगर शहर की राशन दुकानों का निरीक्षण किया। एआरओ के औचक निरीक्षण से राशन डीलरों में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के दौरान एआरओ ने राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं से बातचीत की। विभाग की कार्रवाई को लेकर राशन डीलरों में नाराजगी भी सामने आई है। डीलरों का कहना है कि एआरओ द्वारा चुनिंदा दुकानों पर बार-बार जांच की जा रही है। एआरओ स्वेज पंवार का कहना है कि जिन डीलरों के बारे में शिकायत मिल रही है फिलहाल उन पर जांच की जा रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.