गाज़ियाबाद, जुलाई 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। पांडव नगर शिव मंदिर में रामायण पाठ और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को रामायण पाठ से की गई। शनिवार को सुंदर कांड पाठ और 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान पूजा पाठ के साथ हवन भी आयोजित हुआ। प्रभारी डॉ. अमित उपाध्याय ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संकल्प हर घर को सुंदरकांड मंडल से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में महेंद्र एन्क्लेव पार्षद अमित त्यागी मुख्य अतिथि रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर रुद्र श्रीवास्तव, राकेश सिंह नेगी, कृष्णायन महाराज, अंकित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...