गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली सेक्टर-तीन एफ स्थित रामलीला मैदान की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि देखरेख के अभाव में मैदान की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सर्व समाज रामलीला समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि मैदान की दिवारे टूटने लगी है। जगह-जगह गंदगी का ढेर लगे हैं। इससे मैदान में सुबह और शाम टहलने आने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है। इस स्थिति के चलते आगामी रामलीला का आयोजन प्रभावित होगा। धर्मेंद्र ने बताया कि मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम से लगातार मांग की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...