Ghaziabad News: रामलीला मंचन में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों ने मोहा मन
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न स्थानों पर रामलीलाओं का मंचन किया गया। वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन हुआ। कहीं ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के दृश्य दिखाए गए तो कहीं राम-सीता के प्रथम मिलन की लीला ने दर्शकों का मन मोहा। वहीं, कौशांबी में पहली बार रामलीला का आयोजन शुरू हुआ, जिसे देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में उत्साह रहा। वसुंधरा के सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में प्राचीन संकटमोचन श्रीहनुमान मंदिर समिति की ओर से आयोजित रामलीला में गंगा दर्शन, अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका में राम-सीता मिलन और जनकपुर भ्रमण के प्रसंगों का मंचन किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ताड़का वध के साथ भव्य हुई दून की सबसे पुरानी रामली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.