Ghaziabad News: रामलीला के मंचन से लेकर गरबा और ढोल की थाप पर खूब थिरके छात्र
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के स्कूल-कॉलेजों में शनिवार को नवरात्रि महोत्सव तथा रामलीला मंचन से लेकर रावण दहन तक का मंचन किया गया। इस दौरान छात्रों ने राम-सीता के रूप में शानदार अभिनय किया तो वहीं डांडिया नाइट के तहत ढोल की थाप और गरबा के गीतों पर छात्रों-शिक्षकों ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रताप विहार स्थित गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि और दशहरा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या पूनम गौतम, निदेशक आशीष गौतम, प्रधानाचार्या तनुजा और एकेडमिक हेड चेतन शर्मा ने मां दुर्गा के पूजन से किया। छात्रों ने मां के नौ स्वरूपों की आकर्षक प्रस्तुति दी। नवरात्रि पर रावण फेस मेकिंग, दुर्गा फेस मेकिंग, डांडिया मेकिंग, स्वस्तिक मेकिंग और मां दुर्गा की आकृति निर्माण जैसी रचनात्मक गतिवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.