Ghaziabad News: राधा अष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना । जनपद के सभी मंदिरों में शनिवार को श्रद्धाभाव से राधा अष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान राधा रानी का श्रंगार कर पूजा अर्चना और भजन कीर्तन किए गए। इस दौरान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री राधा रानी के दर्शन करने पहुंचे। श्री राधे के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस्कॉन मंदिर राजनगर में भव्य रूप से श्री राधारानी का प्रकट्य दिवस मनाया गया। महामहोत्सव में मंदिर परिसर भक्ति, उल्लास और हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। महोत्सव का शुभारंभ महा हरिनाम संकीर्तन से हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने महामंत्र का सामूहिक कीर्तन करते हुए नृत्य किया और श्री राधारानी के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम अर्पित किया। इसके बाद श्री राधारानी का महाभिषेक किया गया। भक्तों ने पुष्प अर्पित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.