गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। शैक्षिक सत्र 2026-27 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होने जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों को निर्देश देकर शिक्षकों से आवेदन करवाने के लिए कहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि दोनों पुरस्कारों के लिए इच्छुक शिक्षक ऑनलाइन वेबसाइट http://school.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 10 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और 30 नवंबर 2026 तक आवेदन की अंतिम तिथि रहेगी। आवेदन करने की योग्यता एवं अन्य जानकारी के लिए पोर्टल का अवलोकन किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इच्छुक शिक्षकों को समय रहते अपना आवेदन पूरा करने की सलाह दी है, ताकि अंतिम तिथि पर किसी तरह की ...