Ghaziabad News: राजकीय अवकाश के बाद आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़
गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय अवकाश के बाद रविवार को आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। जिले के 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए आरोग्य मेले में चार हजार से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सामान्य बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। रविवार को पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में 4112 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से 141 मरीजों को भर्ती करके उपचार दिया गया। मेले में बुखार, पेट दर्द, उल्टी और घुटनों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि आरोग्य मेले में गंभीर मरीजों को भर्ती करके इलाज किया गया। बुखार समेत अन्य मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.