Ghaziabad News: राइजिंग टाइटंस 11 ने 125 रन से मैच जीता
गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। दीवान क्रिकेट मैदान पर सोमवार को राइजिंग टाइटंस 11 और अल-फतेह 11 के बीच मैच खेला गया। मैच में राइजिंग टाइटंस 11 ने 125 रन से जीत हासिल की। राइजिंग टाइटंस 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मुकुल उपाध्याय ने सबसे शानदार पारी खेली। उन्होंने मात्र 37 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल-फतेह 11 की टीम 14.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.