Ghaziabad News: रजत ने बताया, खाना बनाते समय हुए थे धमाके
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में लाजपतनगर स्थित सामुदायिक केंद्र में खाना बनाते समय धमाके हुए थे। घायल रजत ने फिलहाल पुलिस को इतना ही बयान दिया है। बता दें कि शनिवार शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पिलखुवा निवासी 40 वर्षीय महेंद्र ने भी दम तोड़ दिया था। रजत और राजू अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अनिल और ऋषभ की पहले ही मौत हो चुकी है। लाजपत नगर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला के लिए सामुदायिक केंद्र में पुतले बनाए जा रहे थे। पिलखुवा निवासी अनिल को समिति ने हर साल की तरह ठेका दिया था। पुतले बनाने के लाए गए विस्फोटक में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक साथ कई धमाके हुए। हादसे में पुतले बना रहे अनिल, उनके बेटे ऋषभ व रजत, कारीगर महेंद्र व राजू घायल हो गए थे। मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.