गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। टीला मोड़ स्थित भारत सिटी सोसाइटी में रखरखाव शुल्क बढ़ाने के फैसले पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने रोक लगा दी है। साथ ही एओए से जवाब भी मांगा है। भारत सिटी सोसाइटी में रविवार को एओए ने शुल्क बढ़ाने की जानकारी दी थी। रखरखाव शुल्क 1.28 रुपये प्रति वर्गफुट से बढ़ाकर 2.25 रुपये किया गया है। इसको लेकर लोगों ने बड़े स्तर पर विरोध किया था। बुधवार को सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी रजिस्ट्रार के कार्यालय में शिकायत दी। इस पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने एओए को पत्र जारी कर जवाब मांगा कि शुल्क किस प्रक्रिया के तहत बढ़ाया गया है, इसको लेकर 15 दिन में जानकारी दें। साथ ही इस संबंध में फैसला होने तक बढ़ी हुई दर न वसूली जाए। वहीं, एओए अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि सोसाइटी घाटे में थी, जिसे एओए ...