Ghaziabad News: रक्षाबंधन मना वापस लौट रही बहनें, कौशांबी डिपो पर उमड़ी भीड़
गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद शनिवार को घर से वापस लौटने वाले यात्रियों की कौशांबी डिपो पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गाजियाबाद से विभिन्न शहरों और राज्यों के लिए रवाना होने वाले यात्रियों के साथ ही बाहर से गाजियाबाद लौटने वालों की संख्या भी अधिक रही। ऐसे में बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति बनी रही। कौशांबी डिपो से लखनऊ, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, हल्द्वानी और मेरठ सहित अन्य शहरों के लिए चलने वाली बसों में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। बसों के डिपो पर पहुंचते ही उनमें चढ़ने और सीट पहले पाने की होड़ में यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। यह भी पढ़ें- त्योहार के बाद काम पर लौटने लगे लोग, सुबह से बसों में मारामारी, धड़ाम हुई परिवहन व्यवस्था सीट पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.