Ghaziabad News: रंजिश में पिता-पुत्र पर हमला, बाइक तोड़ी
गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थाना क्षेत्र में पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने घर के बाहर दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। विजयनगर निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत में बताया कि उन पर पहले से एक मुकदमा चल रहा है। इसी मुकदमे की रंजिश को लेकर प्रमोद, विक्की, कासी और अर्जुन बीती पांच जुलाई को उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। जब उन्होंने और उनके बेटे शिवम ने इसका विरोध किया तो चारों आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.