Ghaziabad News: रंजिशन युवक को चाकू मारा, गंभीर
गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक के पेट में चाकू से हमला कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन होने के बाद युवक का आईसीयू वार्ड में उपचार जारी है। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की आर्य नगर कॉलोनी में सायबा बानो रहती है। उनके पुत्र समीर ने बताया कि छोटा भाई नदीम सिलाई का कारीगर है। पिछले कुछ माह से वह काम पर नहीं जा रहा था। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व नदीम का कॉलोनी में रहने वाले साथी शारिक के साथ कहासुनी हुई थी। भाई ने शारिक को थप्पड़ मार दिया था। उन्होंने बताया कि शारिक और उसके दोस्तों ने अगले दिन छोटे भाई के साथ मारपीट की थी। दोस्तों के बीच हुए विवाद के चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.