Ghaziabad News: रंगीन मिठाई बेचने पर होगी जांच, दुकानों पर जितने रंग की मिठाई विभाग उतने लेगा सैंपल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। दीवाली के त्योहार पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। त्योहार के दौरान बाजार में बिकने वाली रंगीन मिठाइयां विभाग के रडार पर रहेंगी। मिठाई की दुकानों पर जितने तरह की रंगीन मिठाइयां मिलेंगी, जांच के लिए उतने ही सैंपल लिए जाएंगे। इसका उद्देश्य मिठाइयों में प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल पर रोक लगाना और मिलावट के जरिए लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। दीवाली के दौरान मिठाइयों की बिक्री बढ़ जाती है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार तरह-तरह की रंगीन मिठाइयां काउंटर पर सजाकर रखते हैं। इनमें कुछ मिठाइयों में निर्धारित मानकों के विपरीत रंगों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका रहती है। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.