गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। भारतीय योग संस्थान के गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट योग केंद्र के साधक साधिकाओं ने मंगलवार को पौधरोपण कर संस्थान के क्षेत्रीय अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा का जन्मदिन मनाया। संस्थान की परंपरा अनुसार सभी ने योगासन कर मंत्रोच्चारण के साथ पुष्पवर्षा कर क्षेत्रीय अधिकारी की दीर्घायु की कामना की। मुख्य वक्ता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अवनीश नाथ त्रिपाठी ने योगमय जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर केंद्र प्रमुख शशि, शैफाली, शीला, हिमांशी, राजश्री, कृति, आभा, सविता, श्रेया, प्रिया, अनु, मनवीर, शंकरलाल, अरुण, यशवंत, चंदन सिंह, अजय, शिव शंकर, ललित, अमित आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...