Ghaziabad News: योगासन प्रतियोगिता में छात्रों ने 40 पदक झटके
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने तीन दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 योगासन प्रतियोगिता में 40 पदक झटके। छात्रों ने 11 स्वर्ण, सात रजत और 22 कांस्य पदक हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया। श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। विद्यालय की 15 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के चार-चार इवेंट आयोजित किए गए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्कूल की 14 खिलाड़ियों का सीबीएसई नेशनल योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने इवेंट में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश राघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.