गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। सिद्धार्थ विहार स्थित भारतीय योग संस्थान के गंगा यमुना हिंडन योग केंद्र पर योग योगाभ्यास के साथ योग साधिका शीला यादव का जन्मदिवस मनाया गया। योगाभ्यास के बाद केंद्र पर पौधारोपण किया। संस्थान के क्षेत्रीय मंत्री कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि पौधरोपण से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना ही संस्थान का उद्देश्य है। इस दौरान शशि, सैफाली, मनवीर, अरुण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...