Ghaziabad News: यूपी के प्रवेश द्वार पर गंदगी से लोगों में नाराजगी
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। डीएलएफ कॉलोनी स्थित दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर बने उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार पर गंदगी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रवेश द्वार के नीचे पिछले करीब दो माह से कूड़े का ढेर लगा होने के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दिल्ली और गाजियाबाद के बीच आवागमन करने वाले लोगों पर भी खराब प्रभाव पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रदेश की पहचान माने जाने वाले प्रवेश द्वार के पास गंदगी का अंबार शहर की छवि को धूमिल कर रहा है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले वाहन कॉलोनी से कचरा लाकर प्रवेश द्वार के पास खाली स्थान पर डाल देते हैं। समय पर कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण वहां गंदगी का ढेर लग गया है। बरसात के मौसम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.