गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। डासना स्थित आईएमएस यूसी में सोमवार को 37वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ ग्रुप के जनरल सेक्रेटरी सीए डॉ. राकेश छारिया, एग्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर सीए विदुर छारिया, निदेशक प्रो. डॉ. जसकिरण कौर और डीन एकेडमिक डॉ. गीति शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। समारोह में यूनिवर्सिटी टॉप करने वाले 12 छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं, 58 कैंपस टॉपर्स को भी पदक और नगद पुरस्कार दिए गए। साथ ही 23 क्लब के 96 पदाधिकारियों को पदभार सौंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...