Ghaziabad News: यूएई से लौटे इंजीनियर को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा
गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। लिंक रोड थानाक्षेत्र में आबूधाबी (यूएई) में कार्यरत इंजीनियर को ऑटो सवार दो बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। वारदात 28 अक्तूबर रात की है। बदमाश उन्हें सड़क किनारे फेंककर चले गए थे। 26 घंटे तक वह सड़क किनारे बेहोश पड़े रहे। होश आने पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। बुलंदशहर के सैदपुर निवासी आजाद सिंह के मुताबिक, वह आबूधाबी में चाइना की सिनोपेक कंपनी में ऑयल एंड गैस इंजीनियर हैं। 28 अक्तूबर को एक साल बाद घर लौट रहे थे। दिल्ली के आईजीई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मेट्रो से आनंद विहार पहुंचे। यहां से वह रात करीब नौ बजे कौशांबी बस डिपो आए। डिपो के बाहर वह हापुड़ के लिए ऑटो का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक युवक बार-बार उनसे बात करने लगा। इसी दौरान एक ऑटो आया और उसके चालक ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.