गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मेट्रो स्टेशन, पार्क, बस अड्डे पर अगर आपको कोई युवा खंभे से लटका, उल्टा खड़ा दिखता है तो हैरान न हों, क्योंकि खुद को फिट रखने के लिए युवाओं का यह नया तरीका है। जिम में लोहे का वजन उठाकर चौड़ी छाती या बड़े बाइसेप्स बनाने का पुराना ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। अब युवा एथलेटिक लुक और लीन बॉडी पाने के लिए कैलिस्थेनिक्स को अपना रहा है, जो शरीर की फुर्ती और शक्ति को नैसर्गिक रूप से बढ़ाता है। गाजियाबाद में कैलिस्थेनिक्स का क्रेज बढ़ रहा है। पहले युवाओं के लिए सिर्फ यूट्यूब के वीडियो ही सीखने का माध्यम थे, लेकिन अब संपन्न वर्ग कैलिस्थेनिक्स एकेडमी का रुख कर रहे हैं। शहर में ऐसी सात से आठ एकेडमी हैं। पॉश इलाकों में नामी फिटनेस कंपनियां भी अपनी एकेडमी खोल रही हैं। प्रताप विहार स्थि...