गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ की गई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस कमिशनर के आदेश पर 24 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह आठ जून को किसी काम से जा रही थी। जब वह बीच रास्ते पर पहुंची तो गांव निवासी राजकुमार ने युवती का रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद युवती आरोपी के घर पहुंची तो उसकी मां ने युवती से मारपीट की। पीड़ित ने इस संबंध में निवाड़ी थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने पुलिस कमिशनर से मिलकर शिकायत पत्र दिया। पुलिस कमिशनर ने निवाड़ी थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश द...