गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: लोनी,हरदीप श्रीवास्तव। संगम विहार कॉलोनी में रहने वाली वर्षा ने बताया कि चार सितंबर को छोटे भाई के साथ बाइक से करावल नगर में कपड़े खरीदने जा रही थी। वह नाला रोड पर पहुंची तो एक दुकान पर घड़ी देखने लगी। दुकान से वापस लौटते समय एक युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने लड़की होकर बाइक चलाने की बात कहते हुए गाली गलौज की। उनके द्वारा विरोध करने पर धारदार हथियार से हाथ पर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...