गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर आपित्तजनक मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक महिला आपत्तिजनक चैट भेज रही है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...