गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवती व उनके परिवार की हत्या करने की धमकी देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि जिला हापुड़ के गांव खड़खड़ी निवासी तुषार ने मुझे बदनाम करने के लिए मेरे फोटो सोशल मीडिया प वायरल कर दिए। विरोध करने पर आरोपी युवती के साथ गाली गलौच व मारपीट करता है। आरोप है कि आरोपी आठ माह से ऐसा कर रहा है। आरोपी धमकी देता है कि यदि मेरी बात नहीं मानी तो परिवार सहित हत्या करवा दूंगा। डर के कारण युवती घर से भी बाहर नहीं निकल पा रही है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तुषार निवासी गांव खड़खड़ी थाना हापुड़ देहात जिला हा...