Ghaziabad News: युवती की संदिग्थ हालात में मौत
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह पीजी में उसका शव मिला। गेट तोड़कर पुलिस ने शव निकाला और पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते विसरा सुरक्षित किया है। नीतिखंड -1 में रहने वाली 24 वर्षीय शिवांगी पीजी में रहती थी। शामली की रहने वाली शिवांगी की दो माह पहले ही नोएडा की कंपनी में जॉब लगी थी। शनिवार सुबह उसके पिता ने कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। पीजी संचालक को फोन किया तो पता चला कि सुबह उसका गेट नहीं खुला। पुलिस ने गेट तोड़ा तो वह अचेत हालत में बेड पर मिली। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। विसरो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.