Ghaziabad News: युवती की वीडियो बनाने के आरोप में एओए अध्यक्ष समेत दो पर मुकदमा
गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में दोस्त के साथ पार्क में मौजूद युवती का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के पिता को फोन कर धमकी भी दी गई है। एओए अध्यक्ष समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली 18 वर्षीय युवती पार्क में सोमवार शाम को अपनी सहपाठी से बात कर रही थी। युवती के पिता का आरोप है कि सुरक्षा सुपरवाइजर सुनील ने बिना किसी कारण उनकी बेटी की फोटो और वीडियो बनाकर एओए अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर को भेज दी। एओए अध्यक्ष ने उन्हें फोन कर कहा कि अपनी बेटी को समझा लें। उनके पास उनकी बेटी की फोटो और वीडियो है। आरोप है कि इस घटना से उनकी बेटी का मानसिक उत्पीड़न हुआ। एओए अध्यक्ष का कहना है कि एक निवासी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.