Ghaziabad News: युवक से सरेराह सोने की चेन लूटी
गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में पत्नी के साथ बाजार जा रहे युवक से स्कूटी सवार बदमाश ने सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। पुलिस पेट्रोलिंग के पास वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने भी पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। नंदग्राम पुलिस ने मुकदमा दर्ज बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। मोहित गावा ने बताया कि 14 अगस्त की रात करीब 11:40 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे। तभी पीछे से स्कूटी सवार ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। चेन में लॉकेट भी लगा हुआ था। अचानक हुई वारदात से वह और उनकी पत्नी घबरा गए। मोहित के मुताबिक आरोपी चेन छीनने के बाद स्कूटी से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पास में गश्त कर रही पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने आरोपी की तलाश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.