गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी तीन अगस्त को घर से बिना बताए चली गई थी। बाद में पता चला कि वह पड़ोसी युवक के साथ गई है। उन्होंने युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि युवक और युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...