गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- Ghaziabad News: लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में दो भाइयों ने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ गाली-गलौज कर चाकू से हमला किया। पीड़ित ने बताया कि 23 अगस्त को जावेद और सुहैल ने उससे मारपीट की और फिर पीठ पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़ित की मां की शिकायत पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...