गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव ईशापुर में ट्यूबवैल पर बैठे युवक को दबंगों ने सरिये से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव ईशापुर निवासी अजय कुमार शनिवार को अपनी खेत की ट्यूबवैल पर बैठे थे। इसी बीच गांव निवासी दो युवक लोकेश, अजय उर्फ लाला आए और सरिए से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...