Ghaziabad News: युवक को चाकू मारने वाला आरोपी पकड़ा
गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: लोनी। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने आर्य नगर कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद युवक को चाकू मारने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। सायबा बानो के पुत्र नदीम को कॉलोनी में रहने वाले चार युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। पीड़ित की मां ने मामले में शारिक, टिल्लू, अमन, शरीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी शारिक को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.