गाज़ियाबाद, नवम्बर 15 -- Ghaziabad News: मोदीनगर,संवाददाता। थानाक्षेत्र के गांव कादराबाद के जंगल में हुई युवक कपिल की संदिग्ध मौत के मामले में 57 दिन बाद पुलिस ने प्रेमिका व उसके साथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव बुदाना निवासी कपिल की गत 18 सितंबर को गांव कादराबाद के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी। मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि मेरे पति के आरती नाम की महिला से संबंध थे। महिला कपिल को काफी समय से ब्लैकमेल कर परेशान कर रही थी। ब्लैकमेल से परेशान होकर कपिल ने जहरीला पदार्थ खाकर आतमहत्या कर ली। एसीपी मोदीनगर सिद्वार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरती निवासी कृष्णानगर व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। ...