Ghaziabad News: युवक की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना पुलिस ने चिरोड़ी गांव में 22 अक्तूबर की रात चाउमीन के ठेले के पास युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथी की बहन को आते जाते समय परेशान करने पर युवक की हत्या करना स्वीकार किया है। लोनी थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में 22 वर्षीय सोनू रहता था। वह 22 अक्तूबर रात करीब आठ बजे बंथला चिरोड़ी रोड पर साथी शोएब की चाउमीन की ठेली के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक मौके पर पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा और दो युवकों सलमान व अजीम ने सोनू पर तमंचे से एक एक गोली चला दी थी। छाती में गोली लगने पर शोएब परिजनों को सूचना देकर घायल को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.