गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र की गीतांजलि विहार कॉलोनी निवासी शिवम ने बताया कि बुधवार को ससुर के साथ वह काम से जा रहे थे। रास्ते में पड़ोसी ब्रजमोहन से कहासुनी हो गई। पड़ोसी और उसके दो पुत्रों ने उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। मारपीट में उनका और ससुर का सिर फट गया और शरीर पर काफी चोट आई। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...