गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। वेव सिटी थानाक्षेत्र के दीनानाथपुर पूठी गांव में तीन युवकों पर महिला और उसके बेटे से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामश्री ने बताया कि 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे तरुण, हरीश और हेमंत उर्फ बंटी तीनों ने उनके और उनके बेटे मनोज के साथ गाली-गलौज, मारपीट की। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...