गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। आर्य समाज मंदिर कविनगर का वेद प्रचार सप्ताह रविवार को संपन्न हुआ। इसमें यज्ञ और वेदों की महिमा बताई। धर्माचार्य प्रमोद शास्त्री के तत्वावधान में महायज्ञ हुआ। मुख्य यज्ञमान राघव गोयल-तान्या, लक्ष्मण सिंह-सुमन, गजराज चौधरी-सुमन चौधरी, अनुपम आर्य और पायल आर्या रहे। डॉ. यशवीर आर्य ने कहा कि वेद मार्ग पर चलने से ही मानव कल्याण सम्भव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...