गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। मौसम में बदलाव के साथ ही बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है। निमोनिया से पीड़ित बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। जिले के एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों बच्चों के उपचार के लिए अभिभावकों की भीड़ पहुंच रही है। बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत वाले बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। रोजाना दोनों अस्पतालों में 250 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: अस्पताल में आये 1137 नये मरीज, बुखार के रहे ज्यादा कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। ...