Ghaziabad News: मोहित पंत की पारी से टीम डिफेंडर विजेता बनी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राज नगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट मैदान पर चल रहे पीपीएल सीजन 1 का लीग मैच टीम डिफेंडर और इन्विंसिबल के बीच खेला गया। मैच में मोहित पंत की पारी से टीम डिफेंडर 32 रन से विजेता बनी। टॉस जीतकर टीम डिफेंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। मोहित पंत ने 98 रन की पारी खेली, अब्दुल ने 52 और मोहित पंडित ने 48 रन बनाए। विरोधी टीम से चेतन खुराना ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इन्विंसिबल 19.3 ओवर में 208 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मनीष सिंह ने 46 और कप्तान कादियान ने 32 रन का योगदान दिया। टीम डिफेंडर से गेंदबाजी में सौरभ पुनिया और कप्तान दिलीप ने 3-3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहित पंत को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.