Ghaziabad News: मोहन नगर में खुलेगा डिलीवरी सेंटर, 10 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। डाक विभाग मोहन नगर, साहिबाबाद, वसुंधरा व इसके आसपास के क्षेत्र के करीब 10 लाख लोगों को सहूलियत देने की तैयारी में है। इन क्षेत्रों में डाक वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मोहन नगर में डिलीवरी सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए डाक विभाग ने उपयुक्त भवन की तलाश शुरू कर दी है। भवन मिलने के बाद सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मोहन नगर में डिलीवरी सेंटर होने से इन क्षेत्रों में डाक वितरण प्रणाली में तेजी आएगी। मोहन नगर, साहिबाबाद व वसुंधरा ये आसपास में ही बसे हुए हैं। इन तीनों स्थानों पर करीब 10 लाख लोग निवास करते हैं। ऐसे में डाक विभाग मोहन नगर में डिलीवरी केंद्र खोलेगा। इसके लिए विभाग ने भवन लेने के लिए उपयुक्त भवन की तलाश शुरू कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.