गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मोहननगर तिराहे पर बना एस्केलेटर जल्द ही सुचारू किया जाएगा। एस्केलेटर और एफओबी के हैंडओवर के लिए नगर निगम और जीडीए के बीच सहमति बन गई है। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। साल 2022 में बना एस्केलेटर चालू होने के कुछ दिन बाद ही खराब हो गया था। जीडीए ने करीब तीन करोड़ की लागत से बने एस्केलेटर को चालू करने के लिए एक फर्म को ठेका दिया था कि वह एफओबी पर विज्ञापन लगाकर इसे संचालित करेगी। मगर विज्ञापन की अनुमति नगर निगम से लेनी होती है। निगम की आपत्ति के बाद फर्म ने काम छोड़ दिया और कुछ समय बाद ही एस्केलेटर खराब हो गया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन लिफ्ट वाला फुटओवर ब्रिज एक साल में तैयार होगा तभी से लोग परेशान हो रहे हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ...