Ghaziabad News: मोबाइल हैक कर 99 हजार रुपये ठगे
गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में ठग ने तीन माह पूर्व युवक का मोबाइल हैक कर 99 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विकास कुंज कॉलोनी निवासी अजय पांचाल ने बताया कि तीन मई को करीब 11 बजे के बाद ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद करीब 30 मिनट में उनके खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला। उन्होंने महज एक घंटे के अंदर मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर की। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक से पत्राचार कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.