Ghaziabad News: मोबाइल देने से इनकार करने पर दुकानदार को पीटा
गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र की आंबेडकर कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को मोबाइल देने से इनकार करना महंगा पड़ गया। युवकों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आकाश नगर निवासी संगम ने पुलिस को बताया कि 30 जून को दीपक, प्रदीप और भानू उनकी दुकान पर पहुंचे। तीनों उनसे एक मोबाइल मांगने लगे। जब उन्होंने मोबाइल देने से मना कर दिया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के कुछ देर बाद भानू अपने साथ सागर और दीपक को लेकर फिर दुकान पर पहुंचा। तीनों ने दोबारा हमला कर आरोपियों ने दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.