गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। इंडस कंपनी के प्रतिनिधि भूपेंद्र ने शिकायत में बताया कि रघुनाथपुर गांव में कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। 11 सितंबर की रात चोरों ने वहां से लाखों की कीमत के चार 4-जी कार्ड चुरा लिए। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शिकायत पर 19 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...