Ghaziabad News: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी
गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, आयुष गंगवार। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर से सामान चोरी हो गया। संजयनगर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनके घर की छत पर मोबाइल का टावर लगा है। 12 नवंबर की रात करीब दो बजे छत पर कुछ गिरने की आवाज आई। वह ऊपर पहुंचे तो दो लोग टावर का सामान लेकर जाते दिखाई दिए। उनके शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। टावर के कई उपकरण गायब थे। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.