गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थाना क्षेत्र में मोपेड पर घर लौट रहे युवक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक ने वाहन रोकने के बजाय युवक और उसकी मोपेड को करीब 200 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। सेवा नगर निवासी मुकेश कुमार ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका भांजा चंदन कुमार उनके साथ रहता है। 17 जुलाई की रात करीब एक बजे वह गोविंदपुरम बाजार से मोपेड पर घर लौट रहा था। इसी दौरान शास्त्रीनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सड़क दुर्घटना के मामले में मुकदमा कायम टक्कर के बाद चालक चंदन को करीब 150 से 200 मीटर तक घसीटता हुआ शास्त्रीनगर लालबत्ती तक ले गया। इस दौरान चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया...