गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जीटी रोड स्थित ऑपुलेंट मॉल से मैराथन फॉर हेल्थ 2.0 दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौड़ में फिटनेस प्रेमियोंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। करीब डेढ़ हजार से अधिक युवाओं, विद्यार्थियों ने अपने परिजनों के साथ दौड़ लगाकर स्वस्थ एवं सक्रिय रहने का संदेश दिया। दौड़ का आयोजन नई उमंग और नई प्रगति नई पहल संस्थाओं ने संयुक्त रूप से किया। इस्कॉन मंदिर के स्वामी दयालु प्रभु ने सुबह पांच बजे ध्वाजारोहन करके मैराथन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर कहा कि स्वस्थ समाज के लिए फिटनेस को जीवनशैली बनाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से खेल, व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।

दौड़ के उद्देश्य संस्था के अध्यक्ष अनुज त्यागी ...